JAUNPUR

जौनपुर: भूसा दान करने वालों को मिल रही ‘पुण्य की एफडी’ – DM

जौनपुर: निराश्रित गोवंश के लिए DM डॉ. दिनेश चंद्र की अनूठी पहल, भूसा दान करने वालों को मिल रही ‘पुण्य की एफडी’

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : सुनील कुमार की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए जौनपुर जिला प्रशासन ने एक बेहद अनूठी और सराहनीय पहल शुरू की है।

गोवंश के लिए चलाए जा रहे ‘विशेष भूसा दान अभियान’ में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में दानदाताओं को ‘पुण्य की एफडी’ (Fixed Deposit of Virtue) नामक प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

जनपदवासियों और किसानों के भारी उत्साह का ही नतीजा है कि जिले में अब तक 10,000 क्विंटल से भी अधिक भूसा दान के रूप में संग्रहित किया जा चुका है।

क्या है ‘पुण्य की एफडी’ पहल?

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि शासन स्तर से गोवंश के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन जनसहयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधनों से पशुओं के बेहतर पोषण और देखभाल में बहुत मदद मिलती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से भूसा दान करने वाले संभ्रांत नागरिकों और किसानों को प्रशासन की ओर से ‘पुण्य की एफडी’ के रूप में एक प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

प्रशासन की इस अभिनव और मानवीय पहल की उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव महोदय द्वारा भी जमकर सराहना की गई है।

DM ने काव्यात्मक अंदाज में की दान की अपील

जिलाधिकारी ने दान की महत्ता को समझाते हुए महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी के प्रसिद्ध दोहे में अपने शब्द पिरोकर एक सुंदर काव्य पाठ किया और लोगों से इस महादान में जुड़ने की अपील की:

”तुलसी पंछिन के पिए, घटे न सरिता नीर। दान दिये धन ना घटे, जो सहाय रघुवीर।। दान दिए धन ना घटे, मिले पुण्य असीम। आओ मिल करे चोकर भूसा दान, नित गोवंश के कल्याणार्थ। मिले ‘पुण्य की एफ.डी.’, काम आये नित जीवन काल।”

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार नदी का जल पक्षियों के पीने से कम नहीं होता, उसी प्रकार दान देने से व्यक्ति की धन-संपदा कभी कम नहीं होती, बल्कि उसे असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।

CRO अजय अंबष्ट ने दान किया 18 क्विंटल भूसा

इसी अभियान से प्रेरित होकर नगर पालिका परिषद जौनपुर के कृषि भवन स्थित गौशाला में मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) अजय कुमार अंबष्ट द्वारा 18 क्विंटल भूसा दान किया गया।

इस पुनीत कार्य के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को भी ‘पुण्य की एफडी’ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का आग्रह

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भूसा दान कर इस अभियान को सफल बनाएं।

इसके साथ ही, पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने आमजन से अपने घरों के आसपास, छतों और बालकनी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए जल एवं दाने की व्यवस्था करने का भी मानवीय आग्रह किया है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

4 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

4 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

4 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago