जौनपुर / मड़ियाहूं : पानी से भरे गड्ढे में गिरकर तेरह वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत
“मडियाहूं थाना क्षेत्र के गौहर गांव पोस्ट बेलवा बाजार जौनपुर में जीवन प्रजापति उम्र 13 वर्ष की सोमवार सुबह बकरी चराते वक्त निर्माणधीन पुल के पास एक गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। घटना से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है”
मड़ियाहूं 22 / 07 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार जीवन प्रजापति सोमवार की सुबह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। काफी देर हो जाने पर लड़के के परिजन दो तीन घंटे से गाँव भर में खोज रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि लड़का इस नई पुल के गड्डे में गिरा पड़ा है।
लेकिन एक छोटे से लड़के से पता चलते ही गाँव के सूबेदार प्रजापति तुरंत गड्ढे में कूद पड़े, दरअसल वहाँ उस मृत लड़के का गेंद पाया गया जिससे शंका होने लगा। उनके साथ आशीष प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, धीरज प्रजापति, संतोष आनंद गड्ढे में खोजबीन करने लगे। करीब आधे घंटे बाद लड़के का शव मिला। शव मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











