जौनपुर / जाफराबाद : शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सारा सामान हुआ खाक

“जफराबाद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जैतपुर निवासी भोला चौहान पुत्र स्वर्गीय मिठाई लाल के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया”

जाफराबाद 22 / 07 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल पाए, लेकिन पूरा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

ग्राम प्रधान कल्याणपुर रमेश चन्द जायसवाल द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई और शोभनाथ राय द्वारा 5000 की आर्थिक सहायता राशि दी गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मुआयना किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सहायता देने की मांग की।