Breaking News

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आसिफ के घर को उड़ाया, आदिल के घर पर चला बुलडोजर

“पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख का घर देर रात ब्लास्ट में उड़ा दिया गया। बताया जाता है कि सेना, सीआरपीएफ और पुलिस का दस्ता आसिफ के घर पहुंचा था। जांच में कुछ विस्फोटक मिले जिन्हें डिफ्यूज करने लिए ब्लास्ट किया गया”

नई दिल्ली 25 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया है। उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ CRPF का दस्ता आसिफ़ शेख़ के त्राल वाले घर पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान एक बक्से के अंदर तार और बैटरी नुमा कुछ दिखाई दे रहा था। उसे कंट्रोल एक्सप्लोजन के साथ डिफ्यूज किया गया और उसी दौरान तेज धमाका हुआ जिससे आसिफ शेख घर मिट्टी में मिल गया।

किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है, क्योंकि इलाके को खाली करा दिया गया था और आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया था। जानकारी के मुताबिक 42 आरआर की इंजीनियर्स टीम द्वारा पुष्टि के बाद इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 

उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी का घर भी ध्वस्त कर दिया गया है। माना जाता है कि वह पहलगाम हमले में शामिल था । आदिल ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी ट्रेनिंग ली थी। वह पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था।

एलओसी पर गोलीबारी

उधर, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह गोलीबारी की।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

8 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

14 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

14 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

15 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago