Breaking News

4 मिनट में दहला आतंकिस्तान, जानें भारतीय सेना ने कितने बजे किया स्ट्राइक

“भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने आधी रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा स्ट्राइक किया है। महज 4 मिनट के अंदर ही आतंकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त हो गए। इसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफित सईद के ठिकाने भी शामिल हैं”

नई दिल्ली 07 / ०५ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने आधी रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा स्ट्राइक किया है। महज 4 मिनट के अंदर ही आतंकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त हो गए। इसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफित सईद के ठिकाने भी शामिल हैं। भारतीय सेना के इस हमले में लश्कर के मिलिट्री टैंक भी उड़ा दिए गए हैं। पाकिस्तान पर हमले के बाद भारतीय सेना ने कहा- ‘न्याय पूरा हुआ’।

9 ठिकाने पर हुए हमले

भारतीय सेना ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत हमले में नौ स्थलों को निशाना बनाया गया। सेना ने बुधवार तड़के एक बयान में कहा, “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ शुरू किया था, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी।”

4 मिनट में दहला आतंकिस्तान

भारतीय सेना ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने का काम किया है। भारत की तरफ से तड़के 1:28 मिनट से लेकर 1:32 मिनट के बीच इस हमले को अंजाम दिया गया है। महज 4 मिनट में ही पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को 9 ठिकाने धुंआ-धुआं हो गए।

संयम भरा ऑपरेशन

इस हमले की जानकारी देते हुए भारतीय सेना ने कहा कि हमने पाकिस्तानी सेना के किसी भी फैसिलिटी को टारगेट नहीं किया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम का परिचय दिया है।

बीते 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन का नाम सामने आया था।

जिसके बाद भारत ने जबाबी कार्रवाई करते हुए पहले पाकिस्तान के साथ सभी तरह के डिप्लोमैटिक रिलेशन को खत्म कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों पर ये हमला किया है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago