“भारत ने देर रात पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के ठिकानों पर मिसाइल हमला कर के उन्हें तबाह कर दिया है। इस मिसाइल हमले पर पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का पहला बयान सामने आ गया है”
नई दिल्ली 07 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने पाकिस्तान के अंदर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। अब भारत की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
क्या बोले शहबाज शरीफ?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान दिया है कि “पाकिस्तान में 5 जगहों पर हमले हुए हैं। पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध कृत्य का पुरजोर जवाब देने का पूरा अधिकार है। पूरा पाकिस्तान सेना के साथ खड़ा है। हम दुश्मन को उसके इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।”
पाकिस्तान ने मानी स्ट्राइक की बात
पाकिस्तान के DG-ISPR ने भी माना है कि भारत ने पाकिस्तान पर स्ट्राइक की है। DG-ISPR ने कहा है कि भारत ने सभी हमले अपने हवाई क्षेत्र से किए हैं। पाकिस्तानी वायुसेना के सभी विमान हवा में हैं। पाकिस्तान ने अपने हिसाब से इसका जवाब देने की बात कही है।
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का अभियान
समाचार एजेंसी के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार पाकिस्तान के भीतर की गई कार्रवाई में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का योगदान है। इस हमले में सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया है।
हमले केवल भारतीय धरती से किए गए थे। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के लिए इनपुट खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए थे।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…