नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

“नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सियासी संकट खड़ा हो गया था। केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री के पद से पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच अब नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की बनी हैं”

काठमांडू 13 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद देश के सामने बड़ा सियासी संकट खड़ा हो गया था। केपी शर्मा ओली समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच नेपाल में को नया अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गया है। सुशीला कार्की देश की नई अंतरिम प्रधानमंत्री बनी हैं। 

कार्की के नाम पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और ‘Gen-Z प्रदर्शनकारी समूह के प्रतिनिधियों के बीच आम सहमति बनी थी। सुशीला कार्की 73 वर्ष की हैं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।