हैरतंगेज – एक सप्ताह में विमान को बम से उड़ाने की 35 धमकियां मिलीं !

“भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में तीन विमानों को बम की धमकी मिली है। इसके साथ ही इस सप्ताह विमानों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं 35 से ज्यादा हो गई हैं”

नई दिल्ली 19 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गनीमत ये है कि ये सभी कॉल्स फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व दहशत का माहौल है। विमानों को धमकी मिलने का ताजा मामला विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से जुड़ा है, जिसे धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया। 

बीते 24 घंटे में तीन एयरलाइंस के विमानों को मिली धमकी

विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के साथ ही एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा को भी बम की धमकी मिली। जांच में ये भी फर्जी निकली।

अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही धमकी मिली। यह धमकी विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही मिली , जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में देरी हुई।

पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को उड़ान के लिए एनओसी दी गई। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

इस हफ्ते अब तक 35 धमकियां मिलीं

सोमवार से अब तक, इस हफ्ते कम से कम 35 उड़ानों को ऐसी बम की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे लेकर डीजीसीए ने सुझाव दिया है कि फर्जी कॉल करने वाले दोषियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए। साथ ही फर्जी धमकी से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दोषियों से की जानी चाहिए।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती जांच में इन धमकियों के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका नहीं मिली है और ज्यादातर कॉल ‘नाबालिगों और शरारती लोगों’ द्वारा की गई थीं।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक एयरलाइन को धमकी देने के मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोप है कि युवक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को बम की धमकी दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि किशोर अपने एक दोस्त को फंसाना चाहता था, जिसके साथ उसका पैसों को लेकर विवाद था।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

1 hour ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

6 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

6 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

6 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

7 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

7 hours ago