हिमाचल -बिजली कर्मियों को बड़ा झटका, 51 पद किए खत्म, अधिसूचना जारी

“बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। वहीं कर्मचारी और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि पद जॉइंट फ्रंट के भारी विरोध के बावजूद पद खत्म करने से भारी आक्रोश है” 

शिमला 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हिमाचल बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता वर्क्स के सात पद भी हैं। ये पद मुख्य अभियंता कार्यालय आपरेशन शिमला, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, मुख्य अभियंता जेनरेशन हमीरपुर, मुख्य अभियंता ईएस शिमला, मुख्य अभियंता परियोजना शिमला में हैं। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 

यह भी स्पष्ट किया गया है कि इलेक्टि्रकल डिविजन में सहायक अभियंता वर्क्स के पदों को ड्राइंग और आईटी काॅडर से पदोन्नत पदों से भरा जाएगा।

इसके अलावा वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वाणिज्य एवं वर्क्स के छह पद खत्म कर वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वर्क्स के रूप में पुन नामित किए गए हैं।

ये पद डलहौजी, रामपुर, रोहड़ू, सोलन, नाहन में खत्म किए गए हैं। वहीं, सहायक अभियंता वर्क्स के 22 पद कुमारसैन, काजा, रिकांगपिओ, रोहड़ू, सोलन, अर्की, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, लंबागांव, बैजनाथ, डलहौजी, नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर, करसोग, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, मनाली, नादौन, बड़सर, घुमारवीं, अंब में समाप्त किए गए हैं। सहायक अभियंता के ही 16 अन्य पद कांगड़ा, डलहौजी, शिमला, रामपुर, रोहड़ू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, शिमला, पालमपुर, भावानगर और नाहन में खत्म कर दिए गए हैं। 

कर्मचारीयो की चेतावनी – आदेश वापस न लिया तो सामूहिक अवकाश करेंगे 

कर्मचारी और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि पद जॉइंट फ्रंट के भारी विरोध के बावजूद पद खत्म करने से भारी आक्रोश है।

फ्रंट के संयोजक लोकेश ठाकुर, सह संयोजक लक्ष्मण कापटा और सह संयोजक हीरालाल वर्मा ने कहा कि आपातकालीन बैठक में फैसला किया गया कि शनिवार से कर्मचारी व अभियंता वर्क टू रूल काम करेंगे। 6 से सुबह 9 बजे तक मोबाइल बंद रखेंगे।

मोबाइल एप से घरेलू उपभोक्ताओं और होटलों का सर्वेक्षण भी बंद किया जाएगा। उन्होंने 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आदेश 28 अक्तूबर से पहले वापस नहीं लिया तो सभी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago