Delhi Govt Bakrid Guidelines 2026

दिल्ली में बकरीद पर सख्त नियम: सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी बैन

दिल्ली में बकरीद पर सरकार का सख्त फरमान: सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी बैन, प्रतिबंधित जानवरों की बलि पर होगी जेल; कपिल मिश्रा ने जारी किए निर्देश”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट 

राजधानी दिल्ली में आगामी बकरीद (Eid-ul-Adha) पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने बेहद सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (X) पर एक वीडियो जारी कर इन नियमों की जानकारी दी और स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोवंश और ऊंट की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी

मंत्री कपिल मिश्रा ने कड़े शब्दों में कहा कि बकरीद के पवित्र अवसर पर गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह से गैरकानूनी है।

यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला (Criminal Case) दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली सरकार के मुख्य दिशानिर्देश: क्या बैन है?

दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय द्वारा त्योहार को शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित पाबंदियां लगाई गई हैं:

  • सार्वजनिक स्थानों पर रोक: सड़कों, गलियों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल पूर्व-निर्धारित और अधिकृत स्थानों पर ही दी जा सकेगी।

  • कचरे और खून का निस्तारण: कुर्बानी के बाद निकलने वाले कचरे, खून या अन्य अवशेषों को नालियों, सीवरों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर फेंकना सख्ती से प्रतिबंधित है।

  • अवैध पशु बाजार पर पाबंदी: बाजारों में अवैध रूप से मवेशियों की खरीद-बिक्री, सड़कों पर अस्थायी पशु बाजार लगाने और जानवरों की गैरकानूनी तस्करी पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

उल्लंघन दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना: कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और कानून के दायरे में रहकर मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने जनता से कहा, “यदि कोई भी व्यक्ति इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए दिखे, तो तुरंत दिल्ली पुलिस या दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय को सूचित करें।” मंत्री ने अपने संदेश के अंत में सभी को बकरीद की शुभकामनाएं भी दीं।

सख्ती से लागू होंगे नियम, दिल्ली पुलिस अलर्ट पर

पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और सफाई से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं।

इसे देखते हुए इस बार दिल्ली पुलिस और विकास मंत्रालय पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर हैं और इन दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू कराने के लिए विशेष निगरानी दल गठित किए गए हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.