Breaking News

“ईरान में युद्ध की आहट: भारत ने जारी की ‘इमरजेंसी एडवाइजरी’, नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर”

“पश्चिम एशिया (West Asia) में युद्ध के गहराते संकट के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बड़ी ‘सुरक्षा चेतावनी’ जारी की है”

नई दिल्ली/तेहरान : The Politics Again  : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने सभी नागरिकों को किसी भी तरीके से तुरंत ईरान छोड़ने की सख्त सलाह दी है।

यह पिछले दो महीनों में दूसरी ऐसी एडवाइजरी है; इससे पहले 14 जनवरी को भी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा गया था।

अमेरिका-ईरान के बीच ‘आमने-सामने’ की स्थिति

भारत की यह चिंताजनक एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने ईरान की सीमाओं के पास अपने दो शक्तिशाली युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं।

जवाब में ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर सीधे हमले की धमकी दी है। हालांकि दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

नागरिकों के लिए सख्त निर्देश

विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि जो नागरिक अभी ईरान में हैं, वे:

  • प्रदर्शन वाली जगहों से पूरी तरह दूर रहें।
  • अपने पासपोर्ट और पहचान पत्र जैसे अप्रवासन दस्तावेजों को हमेशा साथ रखें।
  • भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण (Registration) अनिवार्य रूप से कराएं।
  • परिजनों को भी सलाह दी गई है कि वे दूतावास के जरिए अपने प्रियजनों की जानकारी साझा करें।

ईरान के भीतर भी उबाल

एक तरफ बाहरी युद्ध का खतरा है, तो दूसरी तरफ ईरान के भीतर भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों में छात्रों ने काले कपड़े पहनकर बड़े प्रदर्शन किए।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: किसी भी संकट की स्थिति में नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 📞 +989128109115 | 989128109109 | 989128109102 | 989932179359 📧 ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

17 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

17 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

17 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

17 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

23 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

23 hours ago