“सोलन जिले के झाड़माजरी में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत मामले में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन दोनों युवकों को किसी खाद्य पदार्थ का रिएक्शन हो गया था। विसरा रिपोर्ट जांच के लिए जुन्गा लैब भेज दी है। इसके आने के बाद पता चलेगा”
सोलन 01 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदय गति रुकना पाया गया है। अब यह रिएक्शन एनर्जी ड्रिंक के साथ क्या पीने से हुआ, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक युवाओं के परिजनों ने दावा किया है कि दोनों युवकों ने किसी प्रकार का आज तक कोई नशा नहीं किया है।
दोनों कामगारों का अंतिम संस्कार मंगलवार को यूपी के बदायूं के नंद गांव में हुआ। शिवालिक नगर में किराये के मकान में रहने वाले यूपी के बदायूं तहसील व जिला के नंद गांव के गिरीश कुमार (18) पुत्र हरपाल और उसकी चचेरा भाई अरविंद (21) पुत्र सुरेंद्र झाड़माजरी में एक निजी कंपनी में तैनात थे।
रविवार को ड्यूटी से आने के बाद वह चारपाई पर लेटे हुए थे। जैसे ही उनके परिजन आए तो उन्होंने देखा कि दोनों युवक बेहोश हो गए थे। उनका शरीर नीला पड़ गया था। परिजन उन्हें बद्दी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…