हिमाचल : 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

“जिला बिलासपुर में एक बारहवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की की वीडियो भी बनाई”

बिलासपुर ०१ / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक आरोपी लड़की का सहपाठी है। तीन आरोपी सहपाठी के दोस्त हैं। महिला थाना पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग भी है। माता-पिता के साथ महिला थाना बिलासपुर पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया है कि बारहवीं कक्षा की छात्रा है।

तीन साल पहले कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के से दोस्ती हुई। अक्तूबर 2024 को उसने बिलासपुर मिलने बुलाया। बिलासपुर पहुंचने पर उसे पैदल ही बंदला की पहाड़ी की ओर घुमाने ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर उसने और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। वहीं, मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

27 मार्च को सहपाठी ने दोबारा बिलासपुर बुलाया। डर के कारण चली गई। बिलासपुर में सहपाठी के साथ दो अन्य लड़के भी थे। पहले सहपाठी उसे बंदला की पहाड़ी पर फिर उसी जगह ले गया। इसके बाद तीनों वहां इकट्ठे हो गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के दौरान सहपाठी ने वीडियो भी बनाई है। उन्होंने फिर मुंह बंद रखने की धमकियां दी, जिस डर से यह बात किसी को नहीं बता पाई, लेकिन मंगलवार को हिम्मत कर मां को सब कुछ बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago