सोलन – श्रमिक शोषण को लेकर अल्ट्राटेक सीमेंट कामगारों ने किया शक्ति प्रदर्शन, कामकाज रहा ठप्प

“अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग बागा के श्रमिकों ने वेतन समझौते पर सहमति नहीं बनने के कारण शालूघाट बाड़ूबाड़ा मंदिर के नजदीक शांतिपूर्ण शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें लगभग 300 श्रमिकों ने भाग लिया, जिससे उद्योग का कामकाज ठप रहा”

सोलन 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अल्ट्राटेक कामगार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार और महामंत्री सुनील कुमार ने बताया कि जो श्रमिक यहां से सेवानिवृत्त होकर गए है उनकी ग्रेच्युटी भी नहीं दी गई बहुत से श्रमिकों को यूनिफार्म, गर्म जैकेट की सुविधा से वंचित है। वार्षिक छुट्टी भी केवल 12 ही देते है और मासिक वेतन भी केवल 26 दिन का दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त वेज बोर्ड में भी दो श्रेणी में बांटा गया है, जबकि कर्मचारी क्रमांक सभी का समान और कर्मवद्ध है लेकिन मासिक वेतन में भिन्नता बहुत अधिक है। अल्ट्राटेक कंपनी श्रमिकों के साथ खुला श्रम कानून की अवहेलना कर रहा है।

हिमाचल सरकार ने 25 रुपए की बढ़ोतरी की है वह भी श्रमिकों को नहीं दिया गया और इससे पूर्व भाजपा सरकार ने 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी वह पैसा भी कंपनी खुलेआम नहीं दिया और किसी भी प्रकार का वेतन समझौता भी अल्ट्राटेक प्रबंधक वर्ग नहीं कर रहा।

हिमाचल प्रान्त के महामंत्री यशपाल हैटा ने कहा कि यदि समय पूर्व वेतन समझौता नहीं होता फिर हम लगातार हड़ताल करेंगे लेकिन श्रमिकों के शोषण को नहीं होने देंगे। अखिल भारतीय सीमेंट महासंघ के महामंत्री ने कहा की इस शक्ति प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश के छह सीमेंट उद्योगों से पदाधिकारी उपस्थित रहें।

सभी ने सीमेंट महासंघ बनाने का समर्थन किया है इसलिए शीघ्र हिमाचल सीमेंट महासंघ की कार्यसमिति का गठन होगा, जिससे सीमेंट उद्योगों में श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने का भरसक प्रयास किया जाएगा, क्योंकि महासंघ बनने के बाद एक ही आवाज से हिमाचल के सारे सीमेंट उद्योग बंद होंगे।

लेकिन श्रम क़ानून की अनदेखी जो भी करेगा उसके लिए महासंघ एकजुटता से कार्य करेगा। इस दौरान प्रदर्शन में सभी ने अपने विचार रखे आगे की रणनीति बनाई, जिसमें सभी ने अन्याय और शोषण के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शीघ्र होगा और वह आंदोलन मुख्य द्वार कम्पनी के अंदर होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago