सोलन – कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
“थाना नालागढ़ के तहत गांव डाडी कनिया के पास एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने तेज रफ्तारी से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक रामशहर के धर्माणा गांव का साहिल और साथ बैठे रणजीत तिवारी को काफी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए नालागढ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है”
नालागढ़ 08 / 12 /2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसा कार चालक की तेज रफ्तारी, लापरवाही व गलत दिशा में वाहन चलाने से हुआ है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।











