मंडी – अय्याशी का अड्डा बना पंचवक्त्र मंदिर क्षेत्र, दिन में प्रेमी जोड़ों की अश्लील हरकते, रात को छलकते हैं जाम, प्रशासन बना मूक दर्शक

“पंचवक्त्र मंदिर क्षेत्र मौज मस्ती का अड्डा बन गया है। जहां दिन में प्रेमी जोड़ों का जमघट लगा रहता है। वहीं शाम होते ही यह नशेडिय़ों के लिए अड्डा बन जाता है। रात भर यहां जाम छलकते हैं और शरारती तत्वों द्वारा मौज मस्ती की जाती है”

मंडी 08 / 12 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

यही नहीं नशा तस्करी और अन्य अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है। कई लड़ाई झगड़े और मारपीट के मामले भी यहां पेश आ चुके हैं। जबकि सदर पुलिस थाना यहां से मात्र चार सौ मीटर की दूरी पर है। पंचवक्त्र मंदिर, छोटी काशी मंडी के मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।

जिसे देखने पर्यटक विदेशों से पहुंचते हैं। कई प्राकृतिक आपदाओं को झेलते हुए आज भी सुकेती खड्ड और व्यास नदी के बीच बना यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं। लेकिन यहा न ही यहां कूड़ादान की व्यवस्था है और नहीं कोई अन्य सुविधाएं।

घूमने फिरने और मौज मस्ती के लिए आए लोग अपने साथ खाने पीने का सामान लाते हैं और खाने के बाद खाली पैकेट्स यहीं छोड़ जाते हैं। असमाजिक गतिविधियों को देखते हुए कुछ युवकों ने एडीसी मंडी रोहित राठौर को ज्ञापन सौंपा हैं और यहां रात्रि गश्त व पुलिस की तैनाती की मांग की है।

युवकों का कहना हैं कि मंदिर परिसर में कूड़ादान और शूज रैक की भी व्यवस्था की जाए। वहीं 24 घंटे सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जाए। पंचवक्त्र मंदिर मौज मस्ती के साथ साथ नशेडिय़ों का भी अड्डा बन गया है। कुछ दिन पहले भी निजी स्कूलों के छात्र यहां नशा करते पाए गए।

स्थानीय लोगों के पूछने और रोके जाने पर युवक वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से नशे की भी खूब खरीद फरोख्त की जाती है। नशेड़ी बेखौफ, बेलगाम होकर नशे की तस्करी को अंजाम देते हैं।