बद्दी – पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े आधा दर्जन वाहन, किया चालान

“बद्दी पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। पुलिस थाना मानपुरा के तहत चुनडी खड्ड से एक बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर, नालागढ थाने के तहत एक टिपर, पुलिस चौकी दभोटा के तहत दभोटा पुल के पास से एक बिना नंबर ट्रैक्टर, पुलिस थाना रामशहर में दो ट्रैक्टर व एक टिपर को अवैध खनन सामग्री ले जाते पकड़ा गया।”
 
बद्दी 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
जांच के दौरान चालकों के पास इससे संबंधित कोई कागज नहीं थे, जिस पर पुलिस ने उपरोक्त वाहनों के माइनिंग एक्ट के चालान करने के बाद एनजीटी के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए भेजे दिए। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसमें लगातार चालान किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।