सोलन – चूरा पोस्त, अफीम और चरस सहित दो गिरफ्तार

“पुलिस ने बागा में दो लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने बागा के समीप की है। आरोपियों से तीन किलो चूरा पोस्त, 20 ग्राम अफीम और 54 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले लिया है”

दाड़लाघाट/सोलन 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पडियार की तरफ से एक गाड़ी में दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बागा पुलिस ने मुमक चौक पर नाकाबंदी करके मारुति वैगनार गाड़ी को रोका व उसकी तलाशी ली।

जिसमें 3 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त, 20 ग्राम अफीम व 54 ग्राम चरस बरामद की गई। नशा पदार्थ रखने के अपराध में अनिल कुमार निवासी गांव समत्याडी (मांगल) और मनोहर लाल निवासी गांव होई (बेरल) को गिरफ्तार किया गया।

उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय अर्की में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ थाना बरमाणा व थाना बागा में पहले ही मारपीट का मामला दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी मनोहर लाल के खिलाफ थाना दाड़लाघाट में लकड़ी चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago