“बरोटीवाला टी प्वाइंट पर एक कार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में छात्रा को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर छात्रा को पीजीआई रेफर कर दिया गया है”
बरोटीवाला/सोलन 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पुलिस जानकारी के अनुसार बरोटीवाला स्कूल की छात्रा अवकाश के बाद घर जा रही थी। टी प्वाइंट पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई।
छात्रा को बेहोशी की हालत में झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई भेज दिया गया।
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…