सोलन – एनएचएआई की भूमि पर बने मकान पर चली जेसीबी

“कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर रबौन में अवैध रूप बने भवनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिराना शुरू कर दिया है। दोनों भवन अवैध रूप से नेशनल हाईवे की भूमि पर ही बना दिए गए थे। नोटिस देने के बाद भी जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो एनएचएआई की टीम ने कार्रवाई कर दी है”

सोलन 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

शुक्रवार को एनएचएआई और जिला प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और पहले नाप जोख करते निशानदेही की। इसके बाद अवैध भवनों को गिराने का काम शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि अवैध भवन सड़क के साथ लगते पांच मीटर एरिया को छोड़े बिना ही मालिको ने बनाना शुरू कर दिया था। इसे देखते हुए एनएचएआई ने भवन मालिकों को नोटिस जारी किया था।

नोटिस के बाद भी मालिकों की ओर से अवैध भवन को तोड़ने का कार्य शुरू नहीं किया। अब एनएचएआई ने जेसीबी से इसे तोड़ने का काम शुक्रवार को किया। इस दौरान टीम और भवन मालिकों को बीच तीखी नोकझोक भी हुई।

हालांकि तैनात पुलिस बल ने मौके पर मामले को शांत करवाया और लोगों को समझाया। इसके बाद कार्रवाई की गई। भवन मालिकों का कहना था कि इसे वह जल्द तुड़वा देंगे।

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर एनएचएआई की टीम पूरी तरह से सख्त हैै।

इसे देखते हुए जहां भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण हो रहा है उसे तुरंत हटाया जा रहा है। पहले एनएचएआई नोटिस जारी करता है। जब भवन मालिक स्वयं कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो एनएचएआई कार्रवाई करता है।

उधर, नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा ने बताया कि एनएचएआई की पांच मीटर की जमीन को छोड़ना जरूरी है। भवन मालिकों की ओर से इस नियम की पालना नहीं की गई।

इसे देखते हुए इन्हें उपमंडलाधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी हुए थे। लेकिन भवन मालिक नहीं माने। अब टीम की ओर से जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

43 minutes ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

58 minutes ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

1 hour ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

3 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

3 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

3 hours ago