सोलन – नालागढ़ अस्पताल की सुरक्षा होगी निजी सुरक्षाकर्मियों के हवाले

“नालागढ़ अस्पताल में अब निजी सुरक्षा एजेंसी के हवाले सुरक्षा का जिम्मा होगा। सीएमओ ने नालागढ़ के बीएमओ को पत्र लिखकर निजी एजेंसी के कर्मी तैनात करने की कहा है। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर से यह निजी सुरक्षा कर्मी तैनात भी हो जाएंगे। हालांकि अभी इस मुद्दे पर अस्पताल प्रशासन ने अपनी राय देनी बाकी है”
सोलन 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
वर्तमान में होमगार्ड के जवान अस्पताल में सुरक्षा का प्रबंध देख रहे हैं। नालागढ़ अस्पताल में प्रतिदिन 800 से 900 के बीच ओपीडी होती है। यहां पर एक हजार से अधिक रोगी व उनके तीमीरदार आते हैं। रोगियों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान रोगियों को आगे निकलने की होड़ लगी रहती है।
कई बार रोगी पहले जाने को लेकर झगड़ पड़ते हैं। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने यहां पर 15 होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं। जवान दिनरात अस्पताल में सेवाएं देते हैं। स्वास्थ्य विभाग खर्चे कम करने के चलते यहां के सुरक्षा का जिम्मा निजी सुरक्षा एजेंसी को देना चाहता है।
पहली दिसंबर यह से निजी सुरक्षा कर्मी अस्पताल में अपना काय संभाल लेंगे। इसके लिए सीएमओ ने बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी इस बारे में अस्पताल प्रशासन के बीच चर्चा होनी है।
अभी यह देखना है कि होमगार्ड के जवान अस्पताल के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं या निजी एजेंसी के कर्मचारी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच चर्चा होने के बाद इसमें जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके आधार पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

8 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

8 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

8 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

8 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

8 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

8 hours ago