सोलन – बरोटीवाला स्कूल में 95 लाख से बनेगी साइंस लैब, विधायक राम कुमार चौधरी ने किया भूमि पूजन
“दून विस क्षेत्र के विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दून विधायक ने उक्त शब्द आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में 95 लाख की लागत से निर्मित होने वाली साइंस लैब के शिलान्यास अवसर पर कहे”
बरोटीवाला 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उन्होंने ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार जहां एक ओर शिक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने पर जोर दे रही है। वहीं, दूसरी ओर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम भी आरंभ किए जा रहे है।
उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के अनुरूप संस्कार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही युवा पीढ़ी को उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है। विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने स्कूल के साइंस ब्लॉक के लिए बजट स्वीकृत करवाया था परंतु भाजपा सरकार के समय स्वीकृत बजट लेप्स हो गया।
इसके लिए उन्होंने अब फिर 95 लाख का बजट स्वीकृत करवाया है और शनिवार को भवन का शिलान्यास विधिवत भूमि पूजन करके कार्य आरंभ करवाया दिया। यह कार्य भारत संचार निगम के माध्यम से करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार स्कुलों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। बरोटीवाला स्कूल में जल्द साइंस ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा और साइंस पढऩे वाले छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए आधुनिक लैब उपलब्ध करवा दी जाएगी। दून के भवनों की कमी वाले दस सरकारी स्कूलों में छात्र अनुपात के हिसाब से भवन बनाने के लिए बजट उपलब्ध करवाने हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद किरण बाला, बरोटीवाला स्कूल की प्रिंसीपल बबिता परमार, पंचायत प्रधान हंस राज कैंथ, बढ़लग पंचायत के प्रधान सतीश राघव, बरोटीवाला के उपप्रधान हितेंद्र कुमार सोनू, पूर्व प्रधान बढ़लग सुमन लता, पूर्वप्रधान गुरबख्श खन्ना, मुस्ताक खान, नसीब चौधरी, राम गोपाल, समाजिक कार्यकर्ता विवेक गुप्ता, रिंकू शर्मा, मंधाला पंचायत के पति प्रधान विजय पाल, बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता स्वेत पुंडीर और बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।











