बद्दी – केनरा बैंक ने एमएसएमई कलस्टर मीट का किया आयोजन, दी जानकारी

“केनरा बैंक बद्दी शाखा ने अपने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम ग्राहकों के लिए शहर में मेगा एमएसएमई कलस्टर मीट का आयोजन किया। चंडीगढ से आए डीजीएम वेद प्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और योजनाओं पर प्रकाश डाला”

बद्दी 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस कलस्टर मीट का उदेश्य उद्यमियों के बीच बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था। बैंक ग्राहकों सहित उद्योगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोडऩा और ग्राहकों के बीच दो तरफ संचार के लिए एक मंच बनाना था।

इस मौके पर डीएम वेद प्रकाश चंडीगढ़, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला परवीन राय ने कहा कि केनरा बैंक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को आगे बढ़ाने में एमएसएमई क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है। उन्होंने एसएमई क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों और उन चुनौतियों पर काबू पाने के लिए सरकार और बैंक की पहल के माध्यम से प्रदान किए गए समर्थन पर जोर दिया।

उन्होंने सभी हित धारकों से बैंक द्वारा चलाई गई योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि केनरा बैंक द्वारा सभी लाभार्थियों के लिए विभिन्न-विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे की गोल्ड योजना महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कम दर पर लोन, लघु उद्योग को बढ़ावा देने जैसी योजना, जिससे वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

साथ ही उन्होने लघु उद्योग के लिए चलाई जा रही कम ब्याज की योजनाओं का जैसे टेक्सटाइल यूनिट मैन्युफैक्चरर, जीएसटी रजिस्टर्ड यूनिट्स, मैन्युफैक्चरर फार्मा यूनिट्स, होटल एंड रेजिडेंस हॉस्पिटल इंडस्ट्री, ट्रेडिंग यूनिट के लिए बनी योजना बारे विस्तार से आए हुए लघु उद्यमी को जानकारी दी। इस मौके पर बैंक के चीफ मैनेजर रोशन प्रताप, सहित केनरा बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।