“नगर परिषद परवाणू प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों को नोटिस जारी करेगी। नोटिस के बाद अगर उपभोक्ता प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाएंगे तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी”
परवाणू/सोलन 06 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
नप ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के डिमांड नोटिस भेजने की तैयारी भी कर ली है। शनिवार को नगर परिषद परवाणू की बैठक में अहम फैसले लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मोनिशा शर्मा ने की। उपमंडलाधिकारी कसौली मोहिंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सफाई और सीवरेज व्यवस्था के साथ ही शहर में किए जा रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
पार्षदों ने कहा कि बरसात का मौसम खत्म हो गया है, अब विकास कार्यों में तेजी लाई जानी जरूरी है। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी खासा ध्यान रखा जाए। कहा कि नगर परिषद के इलाके से कूड़ा इकट्ठा कर बद्दी में निस्तारण के लिए भेजने पर काफी खर्चा आ रहा है।
निर्णय लिया गया कि कूड़े का निस्तारण परवाणू में ही शुरू किया जाएगा। इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव पारित कर भेजा है। परवाणू को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, चंद्रवती, सोनिया शर्मा, संजय यादव, रणजीत ठाकुर और मनोनीत पार्षद सुखविंद्र सिंह मंगा मौजूद रहे।
“बैठक में परवाणू के सेक्टर पांच में इकट्ठा होने वाले कूड़े को बद्दी भेजने की बजाय यहीं निस्तारण करने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
परवाणू को साफ और स्वच्छ रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों पर भी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया” – मोनिशा शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद परवाणू
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…