दिल्ली / शाहदरा – रामलीला मंचन के दौरान कलाकार की मंच पर हुई मौत

“दिल्ली के शाहदरा में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भगवान राम का रोल अदा करने वाले कलाकर को अचानक सीने में दर्द उठा, उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई”

दिल्ली / शाहदरा – 06 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां रामलीला में कलाकार की मौत का मामला सामने आया है। अभिनय के दौरान मंच पर कलाकार को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार की रात रामलीला में भगवान राम का रोल अदा रहे कलाकार के सीने में अचानक दर्द उठा, इस पर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुशील कौशिक (45) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके कौशिक के रूप में हुई है, सुशील शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे।

वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि सुशील भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं। 

वह मंच पर डायलॉग भी बोल रहे हैं। इसी बीच उनके सीने में दर्द उठा, वो दिल पर अपने हाथ रखते हुए मंच से पीछे की ओर चले जाते हैं। पुलिस के अनुसार, सुशील कौशिक को मंच पर ही अटैक आया, उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

19 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

19 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

19 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

19 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

19 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

22 hours ago