“नालागढ़ में हिंदू व विशेष समुदाय के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। तीसरे दिन भी नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। उन्होंने थाना परिसर में नारेबाजी की और सड़क पर आंशिक जाम लगाया”
नालागढ़ सोलन 06 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
इस दौरान लोगों ने एसपी इल्मा अफरोज के सामने भी नारेबाजी की। हिंदू संगठन के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर गाली गलौज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने चेताया कि अगर मंगलवार तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह चक्का जाम करेंगे।
हिंदू संगठनों के लोगों का कहना है कि पुलिस ने दोनों गुटों में थाने में बुलाया था। उस समय आरोपी भी थाने में आया तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नालागढ़ से पहले ही वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया।
पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज मौके पर मौजूद रहीं। एसपी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन भीड़ आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अड़ी रही।
हिंदू संगठन सुबह 11:00 बजे तक ही थाना परिसर में जमा हो गए रहे और शाम करीब 3:00 बजे वहां से चेतावनी देकर हटे।
उधर, पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई भी कर रही है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह है मामला
बीते दिनों सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के एक युवक के ने धमकी भरी पोस्ट डाली, जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं।
हिंदू युवक ने शिकायत दी कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन दो दिनों से विशेष समुदाय से जुड़े लोग भी पुलिस स्टेशन में अपने समुदाय के युवक के समर्थन में पहुंचे।
पुलिस ने अनिल कुमार निवासी सल्लेवाल नालागढ़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…