सोलन न्यूज़ – बस में चढ़ते समय महिला की कटी चेन, आरोपी महिला पुलिस गिरफ्त में

“नालागढ़ बस अड्डे पर बस में चढ़ते समय एक महिला की सोने की चेन कट गई। चेन कटते ही महिला बस से नीचे उतर गई और उसे चेन काटने वाली महिला की भनक लग गई। उसने अड्डा प्रभारी को बताया और पुलिस को तुरंत सूचित किया”

नालागढ़ (सोलन) 01 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दभोटा के पास दबोच लिया। महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना बुधवार सुबह 11:30 बजे की है। नालागढ़ बस अड्डे पर पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब जा रही गुल्लरवाला गांव की महिला एचआरटीसी की बस में चढ़ने लगी। अभी वह सीढ़ियों में ही थी कि सोने की चेन कट गई।

चेन कटते ही उसे आभास हो गया और वह नीचे उतर गई और चेन खोजने लगी, लेकिन उसे कहीं पर चेन नहीं मिली। उसने बस अड्डा प्रभारी को सारी घटना बताई।

अड्डा प्रभारी ने उक्त बस के परिचालक को बस में बैठी आरोपी महिला के बारे में बताया और साथ ही नालागढ़ पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दभोटा के समीप बस को रुकवा दिया और पुलिस ने उक्त आरोपी महिला को दबोच लिया।

महिला को नालागढ़ लाया गया। एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि आरोपी महिला ऊना की रहने वाली है और वह ऊना जा रही थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

52 minutes ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

1 hour ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

1 hour ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

1 hour ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

2 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

13 hours ago