हरियाणा / रोहतक – महम में बुजुर्ग महिला की बर्बरता से हत्या

“रोहतक के महम में दिवाली के दिन लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। त्योहार पर मिठाई देने गया गूंगा युवक तो 80 वर्षीय कृष्णा देवी बिस्तर पर मृत मिली। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है”

रोहतक 01 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

दिवाली के दिन वीरवार को बदमाशों ने घर में 15 साल से अकेली रह रही बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी की सिर और मुंह पर चोट मारकर हत्या कर दी। पड़ोस का युवक बधाई देने के लिए मिठाई का डिब्बा देने गया तो शव बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला। 

चेहरे, कान और नाक से खून बह रहा था। आशंका है कि किसी ने लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या की है। महम थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।

पड़ोस में रहने वाले गुरदेव सिंह ने बताया कि 80 वर्षीय कृष्णा देवी महम के वार्ड नंबर 15 में गुरुद्वारे के पास  15 साल से अकेली रह रही थी। उसकी दो बेटियों में बड़ी कांता देवी का देहांत हो चुका है, जबकि छोटी बेटी मंजू की दिल्ली में शादी हो गई। 

कृष्णा देवी ने बेटी के बेटे को गोद लिया था, लेकिन वह भी बाबा बन गया और आश्रम में जाकर रहने लगा। फिलहाल कृष्णा देवी का होटल से ही खाना आता था। सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर उसे घर के बाहर बैठे देखा गया था। 

करीब सवा 11 बजे एक युवक मिठाई का डिब्बा लेकर अंदर गया। जो गूंगा था। उसने देखा तो कृष्णा देवी बेड पर मानो सो रही थी। किसी ने ऊपर से चदर डाली हुई थी। उसने हिलाकर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई। 

नाक व कानों से जेवरात गायब

चादर हटाई को कृष्णा देवी के चेहरे से खून बह रहा था। नाक व कानों से जेवरात गायब थे। मामले की सूचना वार्ड के पार्षद को दी गई। पार्षद ने पुलिस को अगवत कराया। 

अब बेटी के दिल्ली से आने का इंतजार है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल एफएसएल एक्सपर्ट के साथ पुलिस घर के अंदर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

13 minutes ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

27 minutes ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

37 minutes ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

45 minutes ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

55 minutes ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

13 hours ago