“सोलन शहर में एक नाबालिग युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चामुंडा कालोनी में आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान अक्षित कुमार पुत्र किशन बहादुर (गांव सलयान ठार डाकघर आरूघाट जिला घाधिंग बागमती आंचल नेपाल) किरायेदार चामुंडा कालोनी बाइपास कथेड़ तहसील और जिला सोलन उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई”
सोलन 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस ने निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर गले में फंदे के निशान पाए गए। अक्षित ने कमरे की छत में रस्सी बंधकार खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि अक्षित अपने माता-पिता के साथ चामुंडा कॉलौनी में किराए के कमरा में रहता था और सोलन स्कूल 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता था।
अक्षित एक सप्ताह से स्कूल भी नहीं जा रहा था। अक्षित ने खौफनाक कदम तब उठाया जब उसके उसके माता-पिता किसी काम बाहर गए हुए थे। पुष्टि करते एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…