सोलन – आईसीएफएआई विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न

“अटल शिक्षा कुंज कालुझिंडा स्थित इक्फाई (आईसीएफएआई) विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का दूसरा दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2023-24 में स्नातक की शिक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान वर्ष 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले टॉपरों को रजत और स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए”

बीबीएन 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दीक्षांत समारोह में आईयूएचपी के कुलपति प्रोफेसर केशव शर्मा, करियर 360 के संस्थापक और अध्यक्ष महेश्वर पेरी ने बतौर मुख्यातिथि, द आईसीएफएआई ग्रुप के सलाहकार ब्रिगेडियर (डा.) राजीव सेठी, रजिस्ट्रार डा. अजय शर्मा, सहित विवि के विभिन्न विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों सहित अन्यों ने शिरकत की।

वर्ष 2023-24 के वर्षों में 560 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 255 छात्रों ने 2023 में और 305 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद 2024 में स्नातक किया।एक छात्र ने पीएच-डी डिग्री के लिए योग्यता प्राप्त की और 20 छात्रों को वर्ष-2023 के लिए स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए गए और 24 छात्रों को वर्ष-2024 के लिए स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान जहां एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी गणित, बीएससी (गैर-चिकित्सा), बीएससी (मेडिकल), बीएससी (आईटी), बीसीए बीटेक सीएसई, बीटेक (सीई), डिप्लोमा इन ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल एमबीए, एमकॉम, बीबीए, बीकॉम, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीए मानविकी, एलएलबी और भौतिक विज्ञान विषय में पीएच-डी डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

कुलपति प्रोफेसर केशव शर्मा व करियर 360 के संस्थापक और अध्यक्ष महेश्वर पेरी ने ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई दी और उन्हें आईसीएफएआई विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में प्राप्त ज्ञान और कौशल से लैस होकर और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

10 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

22 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 day ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago