बद्दी साईं मार्ग पर कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखो का सामान हुआ खाक

“बद्दी साईं मार्ग पर एक कपड़ों की दुकान आग लगने से जल गई। दुकान में रखे कपड़े, मशीनें और अन्य सामान जल कर राख हो गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह घटना मंगलवार सुबह 6:00 बजे की है”

बद्दी 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

साईं मार्ग पर सोनम द ब्यूटी शो रूम में अचानक लोगों ने धुआं उठते देखा। यह दुकान उस समय बंद थी। लोगों ने इसकी सूचना दुकान के संचालक कर्ण शर्मा को दी। कर्ण शर्मा ने मौके पर आकर दमकल विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी डाल कर आग बुझाने जुट गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे रेडीमेट कपड़े, चार सिलाई मशीनें, अलमारी, कंप्यूटर व कमरे में लगी सिलिंग पूरी तरह से जल गई थी।

फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। आग से दुकान में 10 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग से जो कपड़े बच गए हैं, वह भी खराब हो गए हैं। दमकल विभाग ने एक घंटे में आग पर काबू पाया और साथ लगती दुकानों को सुरक्षित बचा लिया।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

1 hour ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

1 hour ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

1 hour ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

2 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

2 hours ago