“बद्दी की जीवन रेखा कहे जाने वाले साईं रोड पर लगाए जा रहे डिवाइडर पर दून भाजपा मंडल ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि इसे बनाने के लिए पहले लोक निर्माण विभाग व सरकार ने लोगों से सुझाव नहीं लिए हैं”
बद्दी 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
दून भाजपा महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि अगर साईं रोड-बद्दी के मध्य क्रैश बेरियर के रूप में डिवाइडर लगाए जाते हैं तो इससे जाम कम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अगर डिवाइडर लगाने हैं तो पहले साई रोड से अवैध रूप से लगी रेहड़ी-फड़ी को उठाना चाहिए था। अगर यह रेहड़ी-फड़ी नहीं हटतीं हैं और रोड के मध्य में डिवाइडर लग जाते हैं तो उससे जाम बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि बद्दी पुलिस वाहनों के चालान करने में तो अग्रणी हैं लेकिन जब सड़कों से रेहड़ी फड़ीउठाने की बात आती है तो वो हाथ क्यों खींच लेती है।
वहीं नगर परिषद हमेशा स्टाफ न होने का रोना रोती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, डीसी सोलन व एसडीएम बद्दी से आग्रह किया पहले साई रोड बद्दी पर जाम की वजह बनने वाली रेहड़ी-फड़ी को हटाया जाए।
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…
कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…