“औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी क्षेत्र के ईएसआई अस्पताल में दो लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है”
सोलन/परवाणू 17 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में एक मामला आया है। सोलन अस्पताल में आया व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री है। वह बीते दिनों पंचकूला किसी कार्य से गया था। जहां से आने के बाद उसे तेज बुखार और शरीर में दर्द हुई।
इसके बाद व्यक्ति बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा। जहां पर डेंगू टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव आया। सोलन में अब डेंगू के सात मामले हो चुके हैं।
वहीं, ईएसआई अस्पताल परवाणू में दो लोगों के सैंपल एलीजा टेस्ट किट के माध्यम से जांचे गए थे। अब परवाणू में 24 मामले हो गए हैं। जबकि बद्दी में 23 और नालागढ़ में 26 मरीज है।
जिला में 80 लोग पॉजिटिव आ चुके है। इनमें से कुछ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
जिले में सबसे अधिक मामले औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के है। अब परवाणू में भी डेंगू मामले में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है।
परवाणू में वर्ष 2022 में 1500 से अधिक मामले डेंगू के सामने आए थे। परवाणू में डेंगू आउट ब्रेक होने के बाद इसे कंट्रोल करने में काफी दिक्कतें स्वास्थ्य विभाग को आई थी।
उधर, ईएसआई अस्पताल परवाणू की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति ने बताया कि परवाणू में एक डेंगू मामला आया हैं। वहीं, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि जिले में डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…