“उपमंडलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की ओर से नियमित रूप से सराहनीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल समेत अन्य आयुर्वेदिक औषद्यालयों में यह सुनिश्चित बनाया जाए कि रोगियों को बेहतर सेवाएं मिलें”
नालागढ़/सोलन 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के बजट और वित्त वर्ष 2024-25 में किए जाने वाले आय-व्यय के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर ने बताया कि वर्ष 2023-24 में लगभग 9 लाख 25 हजार 900 रुपए विभिन्न कार्यों पर व्यय किए गए।
वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 25 लाख 3 हजार रुपए अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया। बैठक में सदस्यों की ओर से सर्वसम्मति से प्रस्तावित बजट पारित किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष वंदना बंसल, खंड विकास अधिकारी नियोन शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…