सोलन – गीत संगीत के माध्यम से लोगों को आपदा के बारे किया जागरूक

“सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध कलाकारों ने आज सोलन ज़िला के विकास खण्ड कण्डाघाट तथा धर्मपुर की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के बारे में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया”
सोलन 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पर्वतीय लोक मंच के कलाकारों द्वारा आज धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ तथा ग्राम पंचायत चण्डी में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवगत करवाया कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन जागरूक व्यक्ति जीवन और संपत्ति के नुकसान को न्यून करने में सहायक बन सकता है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा जैसे भूकम्प व भूस्खलन से निपटने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है ताकि जानो-माल का कम से कम नुकसान हो।
अक्षिता लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट तथा हिम शिक्षा केन्द्र स्कूल वाकनाघाट के प्रांगण में गीत-संगीत के माध्यम से आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
कलाकारों ने गीतों के माध्यम से अवगत करवाया कि आपदा के समय प्रशिक्षित व्यक्ति अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि आपदा के समय एक-एक क्षण अत्यंत मूल्यवान होता है और ऐसी परिस्थिति में कभी भी घबराना नहीं चाहिए।
लोगों को बताया गया कि आपदा से बचाव के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत वाकनाघाट के प्रधान हरजिन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान कैलाश शर्मा, ग्राम पंचायत चण्डी के प्रधान बलवंत ठाकुर, ग्राम पंचायत वाकनाघाट के उप प्रधान लीला दत्त शर्मा, सचिव विजय शर्मा, हिम शिक्षा केन्द्र स्कूल वाकनाघाट नरेन्द्र शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के प्रधानचार्य कुलदीप सूर्या सहित सांस्कृतिक दलों के कलाकार व ग्रामीण उपस्थित थे।
Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

3 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

4 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

4 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

6 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

6 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

6 hours ago