सोलन / बद्दी : पहली बारिश में ही नालियों हुई ओवर फ्लो

“नगर निगम बद्दी क्षेत्र में प्री-मानसून की पहली ही बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। बारिश के कुछ ही घंटों में शहर की मुख्य सडक़ों पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगा। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा”

बद्दी 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सबसे गंभीर स्थिति बद्दी बस स्टैंड के आसपास, वार्ड-दो और मेन मार्केट की ओर जाने वाली सडक़ों पर देखने को मिली, जहां नालियों से उफना पानी सडक़ पर फैल गया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई स्थानों पर तो वाहन बंद हो गए और लोग कीचड़ से सनी सडक़ों से किसी तरह निकलते नजर आए।

स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया था। हर साल यही हाल होता है। संजीव कौशल ने कहा कि बारिश से पहले दिखावे की सफाई होती है और पहली बरसात में ही सारा सिस्टम फेल हो जाता है।

दून जनहित मोर्चा के प्रवक्ता संदीप सचदेवा ने भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहाए निगम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया। मानसून से पहले जो तैयारी करनी चाहिए थी, वो नहीं की गई। बहते पानी के साथ प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन और अन्य ठोस अपशिष्ट भी सडक़ों पर बिखर गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने नालियों की सफाई को लेकर सिर्फ कागजी तैयारियां की थीं। न तो नालियों की समय पर सफाई हुई, न ही जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत प्रभाव से व्यापक सफाई अभियान चलाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करें।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

16 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

16 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

16 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

16 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

16 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

19 hours ago