“मंडी जिले के पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हैं”
मंडी 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में निजी बस के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में 19 यात्री सवार थे। हादसा ढलवान-पटड़ीघाट-कलखर संपर्क मार्ग पर पनयारटू में मंगलवार सुबह 7:50 बजे पेश आया। निजी बस कुठेड़ा से मंडी रूट पर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोड़ पर गड्ढा होने से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
बस पलटे खाने के बाद करीब 200 मीटर दूर पेड़ से अटक गई। इसमें बस चालक और एक अन्य व्यक्ति बस के नीचे फंस गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले की तहसील घुमारवीं के गांव कोट निवासी राजगीर चंद (55) पुत्र ब्रह्म लाल के रूप में हुई है।
चालक भी बस के अंदर करीब ढाई घंटे तक फंसा रहा। दो क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। बस को डाकघर खुडला निवासी चिरंजी लाल (45) चला रहा था। बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इससे स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना पर डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम और हटली थाना के थाना बृज लाल शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को निजी गाड़ियों और 108 एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल रिवालसर और मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया।
घायलों की सूची
सुरेंद्र सिंह (65) निवासी बरोट, जगदीश चंद (59) खुडला, नर्बदा देवी (45) पटड़ीघाट, ऊषा देवी (25) पत्नी खेम चंद निवासी ज्वाली, चालक चिरंजी लाल (45) खुडला, सपना (37) पत्नी सुखराम धनेड़, विजय (35) निवासी मस्यानी, ढलवान, फूलां देवी (50) पत्नी जगदीश चंद निवासी खुडला, मलराम (64) निवासी बन मंगोह, कांता देवी (60) पत्नी मलराम निवासी बन मंगोह, रेवती देवी (48) पत्नी सुरेंद्र निवासी ढलवान, तेज सिंह (55) निवासी गुहमू, कलखर, राजेश कुमार (32) पुत्र श्याम लाल निवासी नाहरला, धीरज (20) पुत्र योगराज निवासी पटड़ीघाट, तुषार (20) पुत्र ओम प्रकाश निवासी धनेड़, पटड़ीघाट, मोहनी देवी (47) पत्नी ओम प्रकाश, निवासी धनेड़, रीता देवी (24) पत्नी गोपाल निवासी भांबला, मृदुल (23) पुत्र खेम चंद निवासी धनेड़, पटड़ीघाट घायल हुए हैं।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…