सोलन / बीबीएन : श्रमिक हड़ताल मंगलवार को 17वें दिन भी जारी

“हुतामाकी इंडिया उद्योग कुंजाहल में चल रही श्रमिक हड़ताल मंगलवार को 17वें दिन भी पूरे आक्रोश के साथ जारी रही। प्रबंधन से अब तक किसी भी स्तर पर संवाद न होने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को झाड़माजरी बाजार में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका”

झाड़माजरी 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इससे पहले कर्मचारी एचआर प्रमुख के खिलाफ भी इसी तरह प्रदर्शन कर चुके हैं। कर्मियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन तानाशाही पर उतर आया है और हिमाचली कर्मचारियों के साथ योजनाबद्ध अन्याय किया जा रहा है।

श्रमिकों की अगली उम्मीदें अब 18 जून को प्रस्तावित श्रम कार्यालय की वार्ता पर टिकी हैं। पहले यह वार्ता मंगलवार यानी 17 जून को प्रस्तावित थी, मगर अब इसे बुधवार के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने चेताया है कि यदि इस बैठक में समाधान नहीं निकलता, तो वे उद्योग गेट पर सामूहिक आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कदम की जिम्मेदारी पूरी तरह उद्योग प्रबंधन पर होगी। हड़ताल कर रहे कर्मियों ने बताया कि वे 17 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं, लेकिन न प्रबंधन और न ही प्रशासन की ओर से अब तक कोई सार्थक पहल की गई।

कर्मी भूपिंद्र सिंह, पीतांबर शर्मा, अनिता व अन्य का कहना है कि उन्होंने सालों तक उद्योग के लिए निष्ठा से कार्य किया, लेकिन अब उन्हें मनमाने तरीके से बाहरी स्थानों पर ट्रांसफर किया जा रहा है। बाहर से आए अधिकारियों पर उन्होंने युवाओं को प्रताडि़त करने और उनकी उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए।

भारतीय मजदूर संघ ने जताया समर्थन

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज ने कहा कि यह केवल एक उद्योग का मामला नहीं है, बल्कि हिमाचल के मेहनतकश युवाओं की अस्मिता का सवाल है। उन्होंने उद्योग प्रबंधन पर श्रमिकों की उपेक्षा करने और संकट में सहयोग देने वालों से अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। भारद्वाज ने कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो प्रदेशव्यापी श्रमिक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

16 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

16 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

17 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

17 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

17 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

19 hours ago