सोलन – बजरंग दल के कार्यक्रम में 1100 युवाओं को दी जाएगी त्रिशूल दीक्षा

“परवाणू में आगामी जनवरी माह में बड़े स्तर पर त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे 100 युवाओ को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने परवाणू में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी”

सोलन 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक कुणाल शर्मा, विहिप के जिला मंत्री बलवंत भट्टी, जिला सह मंत्री मोहन सिंह, सेवा प्रमुख राजेंद्र राणा, जिला सह मंत्री विशाल भट्ट, बजरंग दल कार्यकर्त्ता अजय राणा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा की पूरे भारत वर्ष में बजरंग द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिसमे युवाओ को देश व हिदू धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने कहा की हिमाचल में भी त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोलन जिला के अंतर्गत परवाणू में 10 जनवरी को त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित करके 1100 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी।

उन्होंने कहा की त्रिशूल दीक्षा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र व धर्म की रक्षा का प्रण दिलाया जाता है। परवाणू में आयोजित कार्यक्रम में विहिप व बजरंग दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत साधु संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओ को विभिन्न प्रकार की त्रुटियों से दूर करना है।

आज का युवा नशे की गर्त में जाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है। बजरंग दल में आकर युवा इन त्रुटियों से सदा दूर रहता है। उन्होंने कहा की परवाणू में बाहरी लोगों के आने से स्थानीय लोगों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इनमें ज्यादातर बाहरी लोग एक विशेष समुदाय से है। विहिप व बजरंग दल इन लोगो पर कड़ी नजर रखे हुए है। जल्द ही प्रशासन को इनकी सच्चाई से अवगत करवाया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago