सोलन – अर्की में 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान का हुआ आगाज, जागरूकता वाहन को किया रवाना
“नागरिक चिकित्सालय अर्की में 100 दिन भारत टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की व ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप ने टीबी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया”
अर्की 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अर्की स्वास्थय खंड चिकित्साधिकारी तारा चंद नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के 100 दिन के दौरान कमजोर आबादी को कवर किया जाएगा। इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की जांच की जाएगी।
लक्षणहीन मरीजों को एक्स- रे और सीवाई टैस्ट करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान टीबी मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर लक्षण वाले मरीजों की जांच करना है।
साथ ही टीबी रोग से पीडि़त लोगों को उचित उपचार प्रदान करना, टीबी रोग के बारे लोगों को जागरूक करना, लोगों को इसके प्रति सचेत करना, 16 श्रेणियों की कमजोर आबादी को कवर करना। इस मौके पर हेमंत गुप्ता, भूपेंद्र ठाकुर, भूषण वर्मा, मयंक जोशी और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।











