मंडी – खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए खाद्य सैंपल की रिपोर्ट हुई फेल

“खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंडी जिला के विभिन्न स्थानों से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट खराब पाई गई है। विभाग द्वारा दीपावली के असवर पर गोहर से मिल्क केक के सैंपल भरे थे, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह मिल्क केक सबस्टैंडर्ड पाया गया है”

मंडी 08 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दुकानदार द्वारा मिल्क केक, तेल और दूध के मिश्रण से बनाया जा रहा था, जो सेहत के लिए हानिकारक था। विभाग द्वारा पहले ही पचास किलो मिल्क केक को सीज कर दिया गया था, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो। ऐसा ही एक मामला रत्ती में भी पेश आया था।

विभाग द्वारा रत्ती से भी माल सीज कर दिया गया था। वहीं त्यौहारी सीजन में ही विभाग द्वारा चैलचौक से देसी घी का सैंपल भरा गया था। इसकी भी रिपोर्ट विभाग के पास पंहुच गई है। यह सैंपल मिस ब्रांडेड निकला है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपलों की रिपोर्ट खराब आने पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

नोटिस में दुकानदारों से जबाब और आपत्ति मांगी गई है। वहीं एडीएम कोर्ट में केस लगने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं जोगिंद्रनगर से भरे गए पीने के पानी की बोतलों के सैंपल सबस्टैंडर्ड और मिस ब्रांडेड पाए गए हैं।

विभाग द्वारा इन दुकानदारों को भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समय समय पर बाजारों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो।