“गिरफ्तार युवक ने बताया कि जाैनपुर के शाहगंज से कारतूस लेकर हम लोग बिहार के अपराधियों को देते थे। इसके बाद वहां से पैसे लेकर कुछ दिन तक शांत रहते थे। डिमांड के अनुसार ही कारतूस को बिहार पहुंचाया जाता था। एसटीएफ वाराणसी को इनामिया अंकित की तलाश काफी दिनों से थी”
बलिया 21 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
अंतरराज्यीय स्तर पर कारतूस की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य एवं 25 हजार के इनामिया अंकित पांडेय को एसटीएफ ने बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, 250 रुपये मिले हैं।
पिछले दिनों ट्रेन से छपरा कारतूस ले जाते समय युवती को रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से केंद्रीय व राज्य की खुफिया एंजेसियों ने जांच तेज की।
एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल सिंह ने जांच कर सूचनाएं जुटाईं। विश्वस्त सूत्र के माध्यम से जीआरपी बलिया में कारतूस तस्करी के दर्ज मुकदमे में वांछित 25 हजार के इनामी कारतूस तस्कर अंकित पांडेय निवासी बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अंकित ने बताया कि गांव नसीरपुर कटरिया के रहने वाले रोशन यादव के साथ वह पढ़ाई करता था। दोनों अच्छे दोस्त थे। इसी दौरान इन दोनों की दोस्ती मिर्जापुर की रहने वाली एक लड़की से हो गई।
दोनों की पहचान कारतूस की तस्करी करने वाले जौनपुर के शुभम सिंह से हो गई। शुभम ही इन दोनों को कारतूस लाकर जौनपुर के शाहगंज में देता था। यह दोनों कारतूस को बिहार के अपराधियों को पहुंचाते थे।
अंकित 15 से 13 अक्तूबर के बीच दो बार में 750 कारतूस बिहार पहुंचा चुका है। 23 अक्तूबर को अंकित पांडेय, रोशन सिंह एवं युवती कारतूस लेकर बिहार के अपराधियों को बेचने जा रहे थे। वे भी ट्रेन थे।
युवती को दोनों ने दूसरी बोगी में बैठाया था। अंकित व रोशन पीछे की बोगी में बैठे थे। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान युवती को कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया, लेकिन यह दोनों फरार हो गए।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…