जौनपुर – त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाये – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई”

जौनपुर 21 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 29 अक्टूबर 2024 को जनपद के समस्त मतदेय स्थल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23, 24 नवम्बर, 2024 को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। फार्मो के निस्तारण की अवधि 24 दिसम्बर 2024 है। निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन की तिथि 06 जनवरी 2025 है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज मृतक, डबल मतदाताओं के नाम विलोपित किया जाय तथा सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय।

बूथ लेंविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची में यदि किसी दिव्यांग, महिला या युवा वर्ग के अर्ह व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उनसे फार्म-6 भरवाये जाने का कार्य भी किया जाये।

उक्त विशेष अभियान तिथि को समस्त बूथ लेविल आफिसर अपने मतदेय स्थल पर प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियों को प्राप्त करने का कार्य करेंगे।

आनलाइन पोर्टल  NVSP, VOTER PORTAL, VOTER HELPLINE APP   के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराये जाने में जनपद के समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

17 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

18 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

18 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

18 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

18 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

20 hours ago