शिमला – सीएम ने अंतरराज्यीय ढली बस अड्डा जनता को किया समर्पित

“मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे का उद्घाटन किया।  सीएम ने ढली स्थित सब्जी मंडी के विस्तारीकरण का भी शिलान्यास किया”

शिमला 02 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी मंत्री हरीश जनारथा सहित अन्य माैजूद रहे।
बस अड्डे में व्यावसायिक परिसर भी बनाया गया है। बस अड्डे में यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं चौक पर बसों के मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। बस अड्डे के ग्राउंड फ्लोर में बसों के संचालन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। यहां से बसों का संचालन किया जाएगा।
हालांकि, बस अड्डा से किन रूटों की बसें चलेंगी, यह अभी तय नहीं है। हर मंजिल पर सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां लोगों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय का भी बनाया गया है।
दूसरी मंजिल पर चालकों-परिचालकों के लिए विश्राम रूम बनाए गए हैं। बस अड्डे की तीसरी मंजिल पर एचआरटीसी के शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण प्रबंधक के कार्यालय बनाए गए हैं।
धात्री महिलाओं के लिए फीडिंग रूम, दिव्यांगों को मिलेगी रैंप की सुविधा
बस अड्डे में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश में पहली बार किसी बस अड्डे में महिलाओं के लिए वेटिंग रूम के अलावा धात्री महिलाओं के लिए फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। ढली बस अड्डे में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनाए गए हैं।
शौचालयों में भी रैंप की व्यवस्था की गई है, जिससे दिव्यांगों को इनका इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा बस अड्डे में यात्रियों के लिए कैंटीन और कैफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी।

ढली स्थित सब्जी मंडी का होगा विस्तारीकरण, सीएम सुक्खू ने किया शिलान्यास, सीए स्टोर भी बनेगा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ढली स्थित सब्जी मंडी के विस्तारीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। कहा कि ढली स्थित सब्जी मंडी का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसमें नई दुकानों समेत पार्किंग भी बनाई जाएगी। शिमला में सीए स्टोर बनाने की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

5 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

5 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

5 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

6 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

6 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

6 hours ago