StockMarketCrash (For contrary search intent)
“अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाने और पीएम मोदी-ट्रंप की ट्रेड डील की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार में सुनामी ला दी है”
नई दिल्ली ‘The Politics Again’ संतोष सेठ की रिपोर्ट
बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने इतिहास रच दिया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 3,656.74 अंकों की भारी बढ़त के साथ 85,323.20 के स्तर पर पहुंच गया।
वहीं, एनएसई निफ्टी (Nifty) ने भी 1,219.65 अंकों की छलांग लगाई और 26,308.05 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने के फैसले ने निवेशकों का भरोसा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
सुबह से ही बाजार में चौतरफा खरीदारी (Buying) देखी जा रही है। कारोबार शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद यानी सुबह 11 बजे तक बाजार अपनी मजबूती बनाए हुए था।
बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर ‘हरे निशान’ (Green Zone) में कारोबार कर रहे हैं।
इस तेजी की अगुवाई दिग्गज कंपनियों ने की। ‘द पॉलिटिक्स अगेन’ को मिली जानकारी के मुताबिक:
अडानी पोर्ट्स (Adani Ports): शेयर में 6.91% तक का बंपर उछाल देखा गया। व्यापार समझौता होने से लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़े फायदे की उम्मीद है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance): मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर भी 4% की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी भारी लिवाली देखी गई।
“बाजार का यह रुख बताता है कि वैश्विक निवेशक भारत की अर्थव्यवस्था और नई ट्रेड डील को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। अगर यह तेजी दिनभर बरकरार रही, तो आज निवेशकों की संपत्ति में लाखों करोड़ रुपये का इजाफा होना तय है।”
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…