Share Market Live: सेंसेक्स 3600 अंक उछलकर 85,000 के पार। निफ्टी 26,300 पर

Share Market Live: अमेरिका से ‘दोस्ती’ का असर! सेंसेक्स 3600 अंक की छलांग लगाकर 85,000 के पार, निफ्टी ने रचा इतिहास

“अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाने और पीएम मोदी-ट्रंप की ट्रेड डील की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार में सुनामी ला दी है”

नई दिल्ली ‘The Politics Again’ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने इतिहास रच दिया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 3,656.74 अंकों की भारी बढ़त के साथ 85,323.20 के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, एनएसई निफ्टी (Nifty) ने भी 1,219.65 अंकों की छलांग लगाई और 26,308.05 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया।

निवेशकों की चांदी, बाजार में दिवाली जैसा माहौल

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने के फैसले ने निवेशकों का भरोसा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

सुबह से ही बाजार में चौतरफा खरीदारी (Buying) देखी जा रही है। कारोबार शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद यानी सुबह 11 बजे तक बाजार अपनी मजबूती बनाए हुए था।

बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर ‘हरे निशान’ (Green Zone) में कारोबार कर रहे हैं।

अडानी पोर्ट्स 7% और रिलायंस 4% उछला

इस तेजी की अगुवाई दिग्गज कंपनियों ने की। ‘द पॉलिटिक्स अगेन’ को मिली जानकारी के मुताबिक:

  • अडानी पोर्ट्स (Adani Ports): शेयर में 6.91% तक का बंपर उछाल देखा गया। व्यापार समझौता होने से लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़े फायदे की उम्मीद है।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance): मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर भी 4% की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी भारी लिवाली देखी गई।

“बाजार का यह रुख बताता है कि वैश्विक निवेशक भारत की अर्थव्यवस्था और नई ट्रेड डील को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। अगर यह तेजी दिनभर बरकरार रही, तो आज निवेशकों की संपत्ति में लाखों करोड़ रुपये का इजाफा होना तय है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.