शामली : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, गोली मारी और घोंपे चाकू
“कैराना क्षेत्र में खुरगान रोड पर बाइक से पत्नी के साथ जा रहे हरियाणा निवासी फर्नीचर के कारीगर शाहनवाज (28) की सरेराह बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी”
कैराना 08 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
रात में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के मौसेरे भाई (प्रेमी) और पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से कस्बा कैराना होते हुए गांव खुरगान ममेरे साले इमलाक की शादी में शामिल होने जा रहा था।
सुबह करीब 9:30 बजे खुरगान रोड पर नेशनल हाईवे स्थित उपरिगामी पुल से थोड़ा आगे बेरी के बाग के निकट पहुंचे, तो पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मारी और फिर शाहनवाज को डंडा मारकर बाइक रुकवा ली।











