शाहगंज – सर्वोदय इन्टर कालेज खुदौली में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

“बेसिक शिक्षा विभाग शाहगंज द्वारा शनिवार को सर्वोदय इन्टर कालेज खुदौली के परिसर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक, बालिका ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे दौड़ 50 मीटर, 100 मीटर, 200 और 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, रंगोली, मेहंदी समेत विभिन्न, प्रतियोगिताओं मे अपना दमखम दिखाया”

शाहगंज 01 / 12 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट 

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया।

 बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक डा अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले खेलों से छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन सै0 मो मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया। मैच रेफरी अरूणेश कुमार यादव रहे।

निर्णायक मंडल में वीरेंद्र यादव, सुभाष चंद्र तिवारी, आशीष सिंह, संदीप कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, राज कुमार निषाद, राजेश कुमार निषाद, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी मौर्य रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मौर्य, प्रा0 शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सजल सिंह, डा0 अभिषेक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, एआरपी संघ प्रदेश मंत्री प्रशांत कुमार मिश्र, अशोक सोनकर, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, मन बहाल, रूपेश सिंह, राज बहादुर, बुद्धिराम, राम शकल यादव, सुजीत सोनकर, ओम प्रकाश वर्मा, लाल मनि, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

6 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

6 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

7 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

7 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

7 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

7 hours ago