गाजीपुर : डीएम की बड़ी कार्रवाई में सात लेखपाल सस्पेंड

“गाजीपुर जिले में डीएम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। सात लेखपाल सस्पेंड किए गए हैं, तो पांच संविदा कर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सीडीओ के स्टेनो का तबादला करते हुए पांच तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया”

गाजीपुर 09 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

फर्जी आय और निवास प्रमाणपत्र बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मामले में अब तक 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। वहीं, सीडीओ के स्टेनो को हटाकर जमानिया तहसील से संबद्ध कर दिया है, जबकि उनकी जगह पर डीडीओ ऑफिस के बाबू को तैनात किया गया है। इसी तरह जमानिया की एसडीएम के पास से डीपीओ के अतिरिक्ति चार्ज को हटा लिया गया है।

जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के दौरान लगाए गए आय और निवास प्रमाणपत्र के फर्जी होने को लेकर 14 शिकायतें आई। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की ओर से कराई गई जांच में सभी शिकायतें सही मिलीं। शिकायतों में 13 अपात्र बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाणपत्र लगाए पाए गए।

इसमें सीडीओ के स्टेनो राधेश्याम यादव की बेटी और चौकड़ी निवासी पूजा का आय प्रमाणपत्र भी बीपीएल श्रेणी का मिला, जबकि उनके पति अजीत कुमार सरकारी शिक्षक हैं। इसी तरह लेखपाल, जवान, पुलिस के सिपाही, शिक्षक, रेलवे कर्मचारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार तक की पत्नियों को इसी तरह का फर्जीवाड़ा कराकर नियुक्ति पत्र थमा दिया गया है। 

मामला खुलते ही सीडीओ के स्टेनो की बेटी समेत अन्य लोगों ने त्यागपत्र दे दिया। इसी तरह एक मामला बाराचावर ब्लाॅक के दिलशादपुर में अंजलि चौहान का भी सामने आया, जिनकी शादी हो चुकी है। लेकिन, लेखपाल ने शादी के बाद भी मायके वाले पते से ही निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया। 

प्रकरण को डीएम ने भी गंभीरता से लिया और संबंधित प्रमाणपत्र को जारी करने वाले 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया। हालांकि इसी मामले में तीन लेखपाल पहले से ही निलंबित हो चुके हैं। साथ ही कासिमाबाद, सदर, सैदपुर, जखनिया और जमानिया में प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि पर तैनात पांच तहसीलदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Santosh Kumar

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

6 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

18 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

18 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

18 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago