“जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वार्ता के लिए समय की मांग की गई। इस पर उन्हें बताया कि गंभीर विषयों पर सुनवाई की जा रही है। न्यायालय के सुनवाई के बाद ही समय दिया जा सकता है”
जौनपुर 10 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आरोप है कि इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया। सुनवाई कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता से भी अभद्रता की गई। जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र ने बताया कि रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि बार व बेंच का सम्मान हो। उनके परस्पर समन्वय से न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित हों। लेकिन ऐसी असहज स्थिति से न्यायालय का अपमान हुआ है।
कलेक्ट्रेट में बंदोबस्त अधिकारी व कैंप बंदोबस्त अधिकारी के कार्य विभाजन को लेकर अधिवक्ताओं की मांग को लेकर मुलाकात व सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घूमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…